अपनी इन मांगों को लेकर सहकारिता कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, आज करवाएंगे मुंडन, देंगे सामूहिक इस्तीफा

भोपाल : बुधवार को सहकारिता कर्मचारियों ने सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के बंगले का घेराव किया। दरअसल, वो अपनी मांगी को लेकर मोर्चा खोल चुके है। यहीं कारण है कि ये सभी कर्मचारी मंत्री के आवास पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें पहले ही रोक दिया। जिसके बाद ये गुस्साएं कर्मचारी वही सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। 

ये है मांगे

बता दे कि मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के बैनरतले प्रदेश के सहकारिता कर्मचारियों ने 21 मार्च से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की शुरुआत कर दी है। मांगें पूरी न होने पर 1 अप्रैल को सामूहिक इस्तीफा भी देंगे। जबकि, आज (गुरुवार) को कर्मचारी मुंडन कराएंगे।

बताया जा रहा है कि अगर इन कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो 1 अप्रैल को प्रदेशभर से कर्मचारी राजधानी में जुटेंगे और CM हाउस का घेराव करेंगे। प्रदर्शन कर सामूहिक इस्तीफे दिए जाएंगे।

 

Exit mobile version