.jpeg)
क्लब हाउस चैट पर पाकिस्तानी पत्रकार को दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब, अगर कांग्रेस लौटी तो कश्मीर में आर्टिकल 370 पर पलटेगा फैसला, मचा बवाल
दिग्विजय सिंह अपने दिग्विजय बयान को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं अब एक बार उन्होंने क्लब हाउस चैट पर पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस लौटती है तो कश्मीर में आर्टिकल 370 पर फैसला पलटेगा. उनके कथ्य तो ऑडियो में वह बोल रहे हैं कि जब यहां से धारा 370 हटाई गई सब लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया गया था इस दौरान ना इंसानियत का तकाजा रखा गया और ना ही इस में इंसानियत थी. सभी को काल कोठरी में बंद कर दिया गया, अगर कांग्रेस वापस लौटती है तो 370 पर फैसला पलटेगा.
पता चले कि दिग्विजय सिंह देश विदेश के कुछ चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे इसी बीच एक ने सवाल किया कि अगर देश से नरेंद्र सिंह मोदी की सरकार जाती है और किसी और किसी दूसरे पार्टी की सरकार बनती है तो फिर कश्मीर पर क्या होगा?? यह सवाल शाह जिलानी ने किया था जिस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं जो चीज समाज के लिए खतरनाक है वह धार्मिक कट्टरवाद…. चाहे वह हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई किसी से भी जुड़ी हो. धार्मिक कट्टरवाद हमेशा नफरत की ओर ले जाता है. और नफरत से हिंसा होती है.
दिग्विजय सिंह के इस जवाब के बाद वीडी शर्मा ने खड़े किए सवाल, की जांच की मांग :-
इस पूरे मामले को लेकर बीडी शर्मा ने सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए।
कांग्रेस की क्लब हॉउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार का होना और दिग्विजय सिंह द्वारा सत्ता में आने पर धारा 370 को वापस लाने की बात करना देश विरोधी षडयंत्र है।
क्या कांग्रेस का नेतृत्व दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत है?