खरगोन : पुलिसलाईन में आरक्षक नाई निकला कोरोना पॉजिटिव, कई जवानों की बनाई थी हजामत

खरगोन

खरगोन में पुलिस जवानों के लिए एक बुरी खबर है। यहाँ DRP लाइन का एक आरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह आरक्षक पुलिस लाइन में नाई का काम करता है और पिछले दिनों से लेकर आज तक कई लोगों कि हजामत बना चूका है। इसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद से DRP लाईन में हडकंप का माहौल है। साथ ही प्रशासन कि चिंता भी बढ़ गई है। इस नाई के साथ 7 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नाई के पॉजिटिव मिलने के बाद से कई जवानो को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। प्रशासन जल्द से जल्द इनका कोरोना टेस्ट करवाएगी ताकि पॉजिटिव लोगों कि पहचान की जा सके।

7 रिपोर्ट पोसीटीव ओर 30 रिपोर्ट नेगेटिव
इन दिनों कई जिलों और अन्य राज्यो से मजदूरों का भारी संख्या में अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है। खरगोन में संक्रमण न फैले ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए गत दिनों गुजरात व अन्य स्थानों से आये मजदूरों का सेम्पल कराया गया था। कानापुर के करीब 40 मजदूरों के सेम्पल लिए गए थे। उनमें कल सुबह करीब 30 की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि देर रात को ग्राम कानापुर के 7 की पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है, जिसमे 3 महिला 3 पुरुष व एक बच्चा है। इसी के साथ पुरे खरगोन मे कोरोना मरीजो का आकड़ा 88 पर पहुच गया है, जो की आसपास के सटे गावों और प्रशासन  के लिए चिंता का विषय है। ग्रामीणों में जागरूकता की  जरूरत है व प्रशासन को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

संवाददाता लोकेश कोचले की रिपोर्ट 

Exit mobile version