सर मुंडवाकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने निभाया अपना वचन, 4 राज्यों में किया था कांग्रेस की जीत का दावा 

राजगढ़ : गुरुवार यानी 10 मार्च को 5 राज्यों के चुनावी नतीजे घोषित किए गए, जिसमें 4 राज्यों में भाजपा का परचम लहराया, जबकि 1 राज्य में आप ने सबका सूपड़ा साफ़ कर दिया। बता दे कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के नतीजे घोषित किए गए थे। जिसमें पंजाब में आप ने कब्ज़ा जमाया, जबकि बाकि राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत हुई। इन 5 राज्यों में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। 
   
वहीं, इस हार के बाद राजगढ़ में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता बाबू मीणा ने बीच चौराहे पर सिर मुंडवाया। दरअसल, 5 राज्यों के चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया था कि 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि एक में सपा की। उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि यदि कांग्रेस चार राज्यों में सरकार नहीं बना पाई तो वे मुंडन करवाएंगे। चुनावी नतीजों में मिली कांग्रेस को बुरी हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू मीणा ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार मुंडन करवाया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने दाढ़ी, मूंछ और सिर मुंडवाकर अपना वचन निभाया। 

Exit mobile version