Breaking News : कांग्रेस की सरकार जाने वाली है, अपने कर्मो पर कांग्रेस करे विचार : नरोत्तम मिश्रा
.jpg)
Bhopal Desk Gautam : पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान यह कहा कि कांग्रेस मान ले की उनकी सरकार जाने वाली है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को सुझाव भी दिया कि जो सच है स्वीकार करो और अपने कर्मो पर विचार करो।
पीसी शर्मा पर किया पलटवार
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान को लेकर उन्होंने एक बयान दिया था जिसमे कहा गया था कि भाजपा ने प्रदेश में हॉर्स नहीं बल्कि एलीफैंट ट्रेडिंग की है। इसपर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने क्या किआ ये आप छोड़ दीजिये आपके लिए शर्म की बात यह है कि आप अपने हीं नेताओं को नहीं संभाल पाए। साथ ही मिश्रा ने दावा भी किया कि कांग्रेस का गिरना तय है और आज फ्लोर टेस्ट के बाद सब साफ़ हो जाएगा।
नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को सुझाव देते हुए यह भी कहा कि आप दूसरों की चिंता छोड़ें और पहले अपने घर को कांग्रेस संभाले वह डूब रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रेस कांफ्रेंस पर चुटकी लेते हुए कहा कि शायद सदन में कुछ कह नहीं पाएंगे इसलिए प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अपनी बातें कहना चाहतें।
आज होना है फ्लोर टेस्ट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आज 5 बजे कांग्रेस को अपनी बहुमत साबित करनी होगी इसके लिए फ्लोर टेस्ट भी होने हैं। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम कमलनाथ फ्लोर टेस्ट से पहले अपना इस्तीफा भी दे सकते हैं।




