सभी खबरें

कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस :- मंत्रियों के साथ धक्का-मुक्की सिर्फ कांग्रेस पर नहीं देश की प्रजातंत्र पर हमला है :- विवेक तन्खा

भोपाल :- मध्यप्रदेश की राजधानी में कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस कर रही है जिसमे मीडिया सेल की प्रभारी शोभा ओझा भी मौजूद हैं। साथ ही साथ विवेक तन्खा और दिग्विजय सिंह भी कांफ्रेंस में मौजूद हैं।
विवेक तन्खा ने कहा जो अभी कुछ वक़्त पूर्व कांग्रेस के मंत्रियों पर हमला हुआ है वह प्रजातंत्र पर डायरेक्ट हमला है। विवेक ने कहा कि भाजपा हमारे MLAs को अगवा कर दूसरे स्थान पर ले गई। साथ ही साथ यह भी कहा कि जिन विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं वह किन परिस्थितियों में दिए हैं उसकी जानकारी किसी को भी नहीं है।

 

तन्खा ने कहा कि सभी इस्तीफों की जांच होनी चाहिए। कांफ्रेंस के दौरान तन्खा ने कहा कि विधायक मनोज हमारे मंत्रियों के साथ वापस आना चाहते थे पर पुलिस ने उन के साथ धक्का मुक्की की और फिर उन्हें बंधक बना लिया।
तन्खा ने कहा कि अगर बंगलोरे पुलिस वहां मौजूद पुलिसकर्मियों जिन्होंने मंत्रियों को गिरफ्तार करने का कृत्या किया है उनपर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है और तुरंत हमारे मंत्रियों को नहीं छोड़ती है तो हमें मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।  

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button