सभी खबरें

लॉक डाउन के पहले चरण में 12 करोड़ लोग हुए बेरोजगार, बीजेपी फैला रही है नफरत का वायरस – सोनिया गांधी

नई दिल्ली : दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर तेज़ी से3 बढ़ता जा रहा हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बार फिर दुनिया को चेतावनी दी हैं। WHO ने आगाह किया है कि कोई गलती मत करना, ये वायरस हमारे साथ लंबे समय तक रहेगा डब्ल्यूएचओ WHO प्रमुख टेड्रोस ने कहा, “कई देशों में महामारी की अभी शुरुआत हुई हैं।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। देशभर में फैले कोरोना के पीछे सोनिया गांधी ने मोदी सरकाद को इसका जिम्मेदार ठहराया हैं।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस कार्यसमिति CWC को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने देश में जारी कोरोना संकट से निपटने के लिए आंशिक कदम नही उठाए। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना की जांच बहुत कम हो रही हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के पहले चरण में ही 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। उन्होेंने BJP पर नफरत के वायरस फैलाने का आरोप लगाया।

सोनिया गांधी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से बार बार आग्रह किया है कि कोरोना वायरस की जांच करने, मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और उन्हें पृथकवास में रखने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। जांच अभी भी बहुत कम हो रही हैं और जांच किट की आपूर्ति भी कम है और जो उपलब्ध हैं वो भी अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button