भोपाल: एक बार फिर सड़कों पर कांग्रेस, महिला नेत्री नूरी खान ने संभाला मोर्चा

भोपाल: एक बार फिर सड़कों पर कांग्रेस, महिला नेत्री नूरी खान ने संभाला मोर्चा

 

 

भोपाल:-मध्य प्रदेश में लगातार सरकार के नीतियों के कारण कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरती नजर आई है. हाल ही में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष BV श्रीनिवास राजधानी भोपाल पहुंचे थे. इस दौरान प्रदर्शन में पुलिस द्वारा वॉटर कैनल चलाए गए और नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई.

 

 आज एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर रही है.

 कांग्रेस नेत्री नूरी खान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदर्शन कर रही हैं.

नूरी खान उज्जैन से अगस्त क्रांति पदयात्रा करते हुए सुबह 10 बजे जवाहर भवन रोशनपुरा, नेहरू जी की प्रतिमा से पदयात्रा करते हुए शिवाजी नगर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर यात्रा का समापन करेंगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस अवसर पर 11:30 बजे सभा को संबोधित करेंगे।

 

 कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है पर महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही. बेरोजगारी चरम पर है.

 

 1 सितंबर से सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं :-

 मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सितंबर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बड़ी तैयारी कर ली है.

 1 सितंबर से महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी इसके लिए भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बकायदा ट्रेनिंग दी जा रही है.

Exit mobile version