कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज से की यह मांग, लिखा पत्र

मध्यप्रदेश/सतना – कोरोना संकटकाल के बीच कांग्रेस नेता, समेत विधायक लगातार सीएम शिवराज को पत्र लिखकर अलग अलग मांगे कर रहे हैं। अब सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर बड़ी अपील की हैं। कांग्रेस विधायक ने अपील करते हुए कहा कि सभी मीडियाकर्मी चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के हों। उन्हें बीमा योजना में शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा है कि महामारी की लड़ाई में जिस प्रकार अहम भूमिका निभाने वाले अन्य कर्मचारी एवं स्वस्थ्यकर्मियों को बीमा की सुविधा दी गई हैं। उसी तरह प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी को भी बीमा योजना में शामिल किया जाना चाहिए। फिर चाहे वह प्रिंट यूनिक में काम करता हो या डेस्क पर काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर हो, ग्राउंड में रिपोर्ट करने वाले रिपोर्टर फोटोजर्नलिस्ट हो या कैमरा में उन सभी संस्थाओं में कार्यरत सभी मीडियाकर्मियों को बीमा योजना में शामिल किया जाना चाहिए।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि मीडियाकर्मी भी अपनी जान की बाज़ी लगाकर आप हम तक देश दुनिया की हर एक खबर पहुंचा रहे हैं। ऐसे में इन मीडियाकर्मियों को भी बीमा योजना में शामिल किया जाना चाहिए।




