चुनाव के पहले कांग्रेस विधायक ने दी धमकी, परेशान करने वाले अधिकारियों का हिसाब लूंगा

गुजरात/प्रियंक केशरवानीः– आगामी 2022 विधानसभा चुनाव होनें है जिसे लेकर गुजरात के गिर-सोमनाथ के वेरावल में कांग्रेस विधायक विमल चूड़ासमा ने एक विवादित बयान दे दिया, सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को धमकी दे डाली और कहा कि 2022 में कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है। जिन अधिकारियों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान किया है उनका हिसाब किया जाएगा।

विधायक विमल चूड़ासमा ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की तरह कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी आमंत्रण दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकारी कार्यक्रमों में कहीं भी हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी तो दूर लेकिन कांग्रेस के विधायकों को भी आमंत्रण नहीं दिया जा रहा है।

साथ ही यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अधिकारियों के तबादले कर सकते हैं लेकिन कांग्रेस के विधायक तो उन्हें घर पर ही बैठा देगी। अधिकारी समझ जाएं कि 2022 में कांग्रेस की ही सरकार आने वाली है। जिन अधिकारियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को परेशान किया है उन सभी का एक-एक करके हिसाब लिया जाएगा।

Exit mobile version