सभी खबरें

कांग्रेस विधायक महिला मंत्री पर टिप्पणी कर फंसे , शुरु हुआ विरोध

 भाजपा पार्टी महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में इसके विरोध में अपना आक्रोश प्रदर्शित कर रहा है।

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : मध्य प्रदेश(Madhyapradesh) कांग्रेस(Congres) कमेटी की तरफ  से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव(Shashank bhargav) ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Narendra Modi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी(Smriti irani) के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपा (BJP) के सभी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं मेंअब भारी आक्रोश है। कांग्रेस विधायक जब पेट्रोलियम वृद्धि के संबंध में पत्रकार वार्ता कर रहे थे तभी उन्होंने महिला केंद्रीय मंत्री के सम्मान को नीचा दिखाने के लिए अत्यंत अभद्र टिप्पणी की जिसके कारण से महिला मंत्री की इज्जत व सम्मान को बहुत भारी ठेस पहुंची देश के प्रधानमंत्री से जोड़कर जो शब्द कहे गए हैं। ऐसी अभद्र टिप्पणी कर महिला के इज्जत और सम्मान में घातक प्रहार किया है।

अब भाजपा पार्टी कि महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में इसके विरोध में अपना आक्रोश प्रदर्शित कर रहा है। अब भाजपा पार्टी महिला मोर्चा जबलपुर के पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।  भाजपा पार्टी महिला मोर्चा जबलपुर की अध्यक्ष एवं  भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी परांजपे ने कहा गया कि, 'प्रधानमंत्री और केंद्रीय महिला मंत्री को लेकर इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी पूरे भारत वर्ष का अपमान है पूरे महिला जगत का अपमान है।

अब विदिशा के कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के विरुद्ध धारा 354-ए और धारा 509 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाए। भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी परांजपे ने कहा कि कांग्रेस विधायकों  एक के बाद एक  स्टेटमेंट कांग्रेस की कुंठित मानसिकता को परिलक्षित करते हैं। कांग्रेस का चरित्र ही नैना साहनी तंदूर कांड से जाना जाता है। इतना ही नहीं, इन्होंने तो शाहबानो मामले में कानून तक बदल डाले,परन्तु हम आप को ये बता देना चाहते हैं कि,भाजपा  पार्टी शुचिता की राजनीति करती है यह मोदी युग का भारत है यह पूरे विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत है और ऐसे हमारे केंद्रीय नेतृत्व पर अभद्र टिप्पणी करना पूरे देश का अपमान है। पूरे महिला जगत का अपमान है और कठोर से कठोर कार्यवाही कर महिला सम्मान एवं लोकतंत्र की मर्यादा की रक्षा होनी चाहिए।

इस पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा जैन ने कहा कि, जनता अभी सरला हत्याकांड नहीं भूली सोनिया गांधी ये पूरे महिला जगत का अपमान है। कल जीतू पटवारी आज शशांक भार्गव शर्म आनी चाहिए।भाजपा पार्टी महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में अपना विरोध दर्ज कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में मधुबाला राजपूत, दुर्गा उपाध्याय, ममता पटेल, रूपा राव, सुधा तिवारी, अर्चना अग्रवाल, ममता तिवारी, पूजा वाधवानी, अर्चना सिंह, कमलेश राजन, कल्पना तिवारी, विभा उपाध्याय, वंदना सिंह आदि बहने उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button