कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भोपाल की बदहाल सड़कों को लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल:
भोपाल की बदहाल सड़के इस समय काफी चर्चा में है, कांग्रेस भी निरंतर उसे सुधरवाने के लिए प्रदर्शन कर रही हैं। खराब और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने अब सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। सोमवार को पंचशील नगर में गड्ढे पर उतरकर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।
बता दें कि राजधानी की सड़कों की स्थिति काफी खराब है। पूरे शहर में इस बारिश ने सडकोंं का बुरा हाल कर दिया है, शहर की 75 फीसद सड़कों के टाप उखड़ गए है। विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़कों को लेकर समीक्षा बैठकर कर सड़के जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए थे। इधर, मुख्य सड़क तो ठीक हो जाएगी लेकिन शहर के अंदर गली और चौराहों की सड़कों का अब तक कोई देखरेख नहीं हो रही है। इसके चलते गलियों की सड़कों की स्थिति और भी ज्यादा जर्जर होते जा रही है। इस कारण सड़क से गुजरने वालों के रोज एक्सीडेंट हो रहे है।




