कांग्रेस MLA लक्ष्मण सिंह ने ली Computer Baba की चुटकी, कहा जेल से छूटते ही "बाबा चले हरिद्वार"

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह इस समय कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं।

लक्ष्मण सिंह लगातार अपनी पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे हैं। हालही में उन्होंने कम्प्यूटर बाबा के जेल से छूटने को लेकर चुटकी ली हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कार्यकर्ताओं को संभलने की बात कही हैं। 

लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि-  जेल से छूटते ही “बाबा”चले हरिद्वार!! पहले चले जाते तो “राजनीति”का नहीं होता “बेड़ा – पार”। अभी भी कुछ बचे हैं जो आगे दे सकते हैं नुकसान। कार्यकर्ताओं की भावना है इस बात का लिया जाए “संज्ञान”।

उन्होंने इशारों ही इशारों में उपचुनाव में मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं को सीख दे दी हैं। 

इस से पहले उन्होंने लव जिहाद कानून के समर्थन में भी ट्वीट किया था। जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई थी। इसके साथ ही आज का ट्वीट में प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। 

Exit mobile version