
मध्यप्रदेश/सतना : मध्यप्रदेश के सतना से बड़ी खबर सामने आ रहीं है जहां चित्रकूट विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी (Congress MLA Neelanshu Chaturvedi) को जान से मारने की धमकी मिली हैं। साथ ही 2 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी गई हैं।
कांग्रेस विधायक के अनुसार, शुक्रवार को उन्हें एक फ़ोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम सैलजा भाई बताया और 2 लाख रुपए की फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई।
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही हैं। वहीं, विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। जबकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में हड़कंप मच गया हैं।