राजगढ़ :- प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां आईं तो ज़िंदा जला देंगे :- कांग्रेस विधायक दांगी 

भोपाल / राजगढ़ /ब्यावरा / विवेक पाण्डेय :- भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के संसद में गोडसे को राष्ट्रभक्त बताए जाने वाले कथित तोर पर बयान पर देश भर में विपक्ष पार्टी कांग्रेस का हल्ला बोल व विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज प्रज्ञा के बयान के विरोध में उनका पुतला कांग्रेसियों ने राजगढ़ के ब्यावरा में फूंका। 
  परन्तु पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की जुबान एकदम से फसल गई और उन्होंने जबरदस्त भड़काऊ बयान साध्वी के खिलाफ दे डाला विधायक दांगी ने तो यहाँ तक कह दिया कि 'यदि प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां आईं तो ज़िंदा जला देंगे।  
साध्वी के पुतला दहन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि 'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं, उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला क्या वो खुद यहां आई तो उसे भी पुतले के साथ-साथ जला देंगे। 
हालांकि आपको बता दें की विवाद बढ़ता देख विधायक ने अपने इस विवादित बयान पर माफ़ी मांग ली हैं। 
आपको बता दें की प्रज्ञा के इस बयान के बाद से ही विपक्ष उन पर लगातार हमलावार है। 
परन्तु कांग्रेस विधायक का यह विवादित बयान भी कहीं से भी सामाजिक नहीं हैं। . 

Exit mobile version