Bhopal : अगर आज नहीं होते मोदी तो, साध्वी होती सड़क पर : गोविंद सिंह 

भोपाल / खाईद जौहर – मध्यप्रदेश में कांग्रेस बीजेपी पहले से ही आमने सामने हैं। लेकन गुरुवार को भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया। उन्हें रक्षा मंत्रालय की कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई। साध्वी को रक्षा मंत्रालय में जगह मिलने के बाद ये धमसान और भी तेज़ हो गया। कांग्रेस पूरी तरह से बीजेपी पर हमलावर हो चली हैं। 

इसी बीच कमलनाथ सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने इसको लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। मंत्री गोविंद सिंह ने इशारो ही इशारो में साध्वी को आतंकवादी कहा। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी का भी घेराव किया। मंत्री सिंह ने कहा कि मोदी के संरक्षण के चलते ऐसा हो रहा हैं। अगर मोदी न होते तो साध्वी आज सड़क पर होती। उन्होंने कहा कि मोदी के संरक्षण के बगैर न साध्वी सांसद बनती ना रक्षा समिति में शामिल होती। 

मंत्री गोविंद सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के दो मुंह हैं, एक से आलोचना करती है, दूसरी से तारीफ करती हैं। 

हमारे पास नहीं हैं बेर का पेड़, जो हिलाने से पैसा निकल आए 

मंत्री गोविंद सिंह ने से जब किसानों की कर्जमाफी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास बेर का पेड़ नहीं है जो हिलाने से पैसा निकल आए। 15 साल में बीजेपी ने खजाना खोखला कर दिया हैं। लेकिन सरकार अपने खर्चे कम कर किसानों से किया हुआ वचन ज़रूर निभाएगी। 

जल्द एक लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती 

वहीं, मंत्री गोविंद सिंह ने बताया कि डिग्री होल्डर युवा आज प्रदेश में बेरोजगार हैं। लेकिन प्रदेश में जल्द एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सीएम कमलनाथ ने खाली पदों की समीक्षा कर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। 

Exit mobile version