पॉलिटिकल डोज़

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने PM मोदी को बताया ईडी पुरुष…

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने पीएम मोदी को ईडी पुरुष करार दिया है। आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। इसके अलावा ईडी के अधिकारियों पर भी तंज कसा और कहा कि, ईडी के अधिकारी छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन करा चुके हैं।

आपको बता दें कि, संजय निरुपम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, भूपेश सरकार की बेहतर पॉलिसी के चलते नक्सलवाद में 70 प्रतिशत तक की कमी आई है। संजय निरुपम ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में कई ऐसी योजनाएं चलाई जिसका फायदा प्रदेश के आम लोगों को मिला।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने पिछली बार प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी की। एक बार फिर यह घोषणा सीएम बघेल ने कर दी है। साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का वादा किया है। साथ ही कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का भी ऐलान कर दिया है। इन फैसलों से प्रदेश के किसान मजदूर वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा। इस दौरान संजय निरुपम ने कांग्रेस के पूर्व नेता अरविंद नेताम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पार्टी ने अरविंद नेताम को बहुत कुछ दिया लेकिन उनकी आकांक्षाएं ज्यादा थी। इसलिए उन्हें पार्टी बनानी पड़ी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button