RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है, #झूठझूठझूठ – राहुल गांधी 

नई दिल्ली / खाईद जौहर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि देश में एक भी डिटेंशन सेंटर नहीं है, वहीं दूसरी ओर असम में देश के पहले और सबसे बड़े डिटेंशन सेंटर का काम जोरों पर जारी हैं। जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर करारा हमला बोला।  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी का घेराव किया साथ ही उन्हें झूठा करार दिया। 

 

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वो भाषण जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में एक भी डिटेंशन सेंटर नहीं हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा की, ‘RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता हैं। 

बता दे कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ #झूठझूठझूठ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। इसी के साथ उन्होंने जो वीडियो साझा है वो असम में तैयार किए जा रहे डिटेंशन सेंटर का हैं। 

 

Exit mobile version