
नई दिल्ली : चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोलने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ ये हमला स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद बोला।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा की – पीएम नरेंद्र मोदी को भारतीय सेना की बहादुरी पर विश्वास नहीं है। पीएम की कायरता ने चीन को हमारी जमीन हड़पने की अनुमति दी। उनके झूठ से यह सुनिश्चित हो गया है कि वो हड़पी हुई जमीन पर कब्जा बरकरार रखेंगे।
चीन के साथ विवाद पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही हैं।
बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी और उनकी सरकार का घेराव किया हो। राहुल गांधी पिछले कई समय से चीनी मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरे हुए हैं।
इसके अलावा राहुल गांधी अर्थव्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं।