अरे भैया, ये बताओं वैक्सीन कब आएगी? राहुल गांधी ने पूछा सवाल, मिला ये जवाब

नई दिल्ली – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व दिग्गज नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज हार्वर्ड में स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशीष झा (Asish Jha) और प्रोफेसर योहान (Prof. Johan Giesecke) से बातचीत की। इस दौरान राहुल ने पूछा कि ' ये भइया बताइए कि वैक्सीन कब आएगी?' इसके जवाब में झा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगले साल तक वैक्सीन आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत (India) को इसके लिए प्लान बनाना पड़ेगा, क्योंकि भारत को 50 करोड़ से अधिक वैक्सीन बनानी हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशीष झा ने कहा कि हम बड़ी वैश्विक महामारियों के दौर में प्रवेश कर रहे हैं, हम जो वैश्विक महामारी देख रहे हैं, वह आखिरी नहीं हैं। झा ने कहा कि कोविड-19 (Covid 19) ‘12 से 18 महीने की समस्या’ है, इससे 2021 से पहले छुटकारा नहीं मिलने वाला हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में बहुत तेजी से जांच करने की रणनीति की आवश्यकता हैं।
इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) और राज्य सरकारों (States Government) को एक नीति पर काम करना होगा। क्योंकि कोरोना वायरस (Foto na Virus) की असली लड़ाई ज़मीन पर लड़ी जा रही हैं।
.jpeg)


