बड़ी ही दुखद फ़ोटो, यह बहुत ख़तरनाक है, भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए….

नई दिल्ली – केन्द्र के कृषि कानून के विरोध में पिछले दो दिनों से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी हैं। जान हथेली में लेकर किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।

वहीं, किसानों को अलग अलग सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं। इतना ही नहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए, साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया। जबकि कई जगहों पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया, बावजूद इसके किसानों ने अपना कदम पीछे नहीं खींचा।

इधर, किसानों पर हुए इस एक्शन पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने इसका विरोध जताया हैं। साथ ही मोदी सरकार का जमकर घेराव किया हैं।

 

 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा की – भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए…जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?

 

 

जबकि, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा की – बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक हैं।

 

Exit mobile version