प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला बोली, चिन्मयानंद पर बलात्कार का है आरोप, बचा रही है सरकार 

नई दिल्ली – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। प्रियंका गांधी का ये हमला पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले को लेकर था। बता दे कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप हैं। चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार का घेराव किया हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप हैं। लेकिन सरकार उन्हें बचा रही हैं। 

 

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करते हुए लिखा – बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था। 

Exit mobile version