प्रियंका गांधी ने शेयर किया मेरठ सिटी एसपी का वीडियो, लिखा अफसरों को संविधान की कद्र नहीं, बीजेपी ने घोला ज़हर

उत्तर प्रदेश से खाईद जौहर की रिपोर्ट – नागरिक संशोधन ऐक्ट के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस हिंसक प्रदर्शन में पुलिस का भी असली रूप देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई जगहों पर लाठीचार्ज किया, तो कई जगहों पर पुलिस के लोग गुंडागर्दी करते हुए नज़र आए। हालही में एक सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एसपी मेरठ अखिलेश नरायण सिंह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को धमकाते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान जाने की हिदायत दे रहे हैं। 

 

भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है pic.twitter.com/aR1L6bgSbG

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 28, 2019

“>http://

 

एसपी मेरठ अखिलेश नरायण सिंह का ये वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी का घेराव किया हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला बोला हैं। 

प्रियंका गांधी ने इस बारे में वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा – “भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं। भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं हैं। 

Exit mobile version