नागरिकता संशोधन बिल पर प्रियंका गांधी का हमला, बोली सरकार ने संविधान को कर दिया खोखला 

नई दिल्ली / खाईद जौहर – सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल 2019 पास हो गया हैं। इस बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े जबकि विरोध में 80 पड़े हैं। अब इस बिल को लेकर अब विवाद शुरू हो गया हैं। कांग्रेस ने इस बिल पर कड़ा विरोध जताया हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए इस बिल का विरोध किया हैं। 

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम सरकार के उस एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे जो हमारे संविधान को व्यवस्थित ढंग से खत्म कर रहा है तथा उस बुनियाद को खोखला कर रहा है जिस पर हमारे देश की नींव पड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संविधान, हमारी नागरिकता, एक मजबूत एवं एकजुट भारत के हमारे सपने से हम सभी से जुड़े हुए हैं। 

 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि ‘‘बीती रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के साथ भारत कट्टरता एवं संकुचित विचारों वाले अलगाव से भारत के वादे की पुष्टि हुई। हमारे पूर्वजों ने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण दिये। उस स्वतत्रंता में समता का अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार निहित हैं। 

Exit mobile version