दिग्गी राजा का बीजेपी पर निशाना, प्याज़ लहसुन नहीं खाना चाहिये, हमारी सेहत और संस्कृति के लिये अच्छा नहीं है

भोपाल / खाईद जौहर – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मोदी सरकार का घेराव किया हैं। दिग्विजय सिंह ने इस बार देश में प्याज़ के बढ़ते हुए दामों को लेकर पीएम मोदी पर करारा तंज कसा हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पीएम मोदी का एक भाषण शेयर किया हैं। जिसमें पीएम मोदी प्याज़ को लेकर बयान दे रहे हैं। 

 

दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि “मोदी जी का प्याज़ की बढ़ती क़ीमतों पर भाषण” कितना परिवर्तन हुआ है मोदी जी में!! आज चुप हैं! अब मोदी जी को कहना चाहिये “भाईयों और बहनों हिंदुत्व को पूरा अपनाना है तो प्याज़ लहसुन नहीं खाना चाहिये। हमारी सेहत और संस्कृति के लिये अच्छा नहीं है, बहिष्कार करो”

बता दे कि इन दिनों प्याज़ लोगों को खून के आंसू रुला रहीं हैं। देश में कई राज्यों में प्याज़ 100 से 120 रुपए किलो तक बिक चुकी हैं। इतना ही नहीं हालात यह है कि फेंकने लायक प्याज भी 30 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही हैं। महंगाई के इस दौर में आम आदमी इतनी महंगी प्याज़ लेने में मजबूर हैं। 

हैरानी की बात तो यह है अब प्याज की चोरी होनी शुरू हो चुकी हैं। हालही में शिवपुरी से 25 लाख की प्याज़ चोरी की घटना का मामला समाने आया था। इस से पहले सूरत से भी 250 किलों प्याज़ चोरी का मामला सामने आ चूका हैं। 

Exit mobile version