फिर सुर्खियों में आए दिग्गी राजा, इस बार पाक पीएम खान का किया सम्मान, देखें वीडियो

इंदौर – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालही में गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह एक बार फिर कुछ ऐसा कर बैठे जिससे बीजेपी को कांग्रेस पर हमला बोलने का पूरा पूरा मौका मिल गया हैं। बीजेपी, अब कांग्रेस पर पूरी तरह से हमलावर हो चली हैं। 

दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने बयान में पाक पीएम इमरान खान का सम्मान कर दिया। उन्होंने पाक पीएम इमरान खान को सम्मान के साथ 'जी' कहते हुए उनके बयानों का समर्थन कर दिया। 

 

 

 

दिग्विजय ने अपने संबोधन में कहा कि इमरान खान प्रधानमंत्री जी लगातार 'रेडिकलाइजेशन ऑफ द मुस्लिम' की बात करते हैं। उसी का काउंटर है 'रेडिकलाइजेशन ऑफ द हिंदूज' यानी जिस तरह से इस्लाम की कट्टरता पाकिस्तान के लिए खतरनाक साबित हो रही है, ठीक उसी तरह से 'रेडिकलाइजेशन ऑफ द हिंदूज' भी भारत के लिए खतरा हैं। 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इमरान खान इस्मालिक फोबिया को लेकर विचार रखते हैं। उन्होंने कहा कि जो हाल पाकिस्तान का हुआ है, ऐसा ही हाल भारत होता है, तो उसे बचाना इतना आसान नहीं होगा। लिहाजा, इससे बचने की जरूरत हैं। 

दिग्विजय सिंह के इस बायन के बाद प्रदेश की सियासत और गरमा उठी हैं। उनके इस बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साधने लगी हैं।  

Tweet By –  Brijesh K N Tiwari 

 

 

↑
Exit mobile version