राहुल के सावरकर वाले बयान पर बोले दिग्विजय सिंह, हम उसका सम्मान तो करते है, लेकिन माफी मांगना……

भोपाल / खाईद जौहर – शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी का घेराव करते हुए करारा हमला बोला। बीजेपी के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी ने मुझे माफी मांगने के लिए कहा, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, राहुल गांधी हैं। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। मैं मर जाऊंगा, मगर माफी नहीं मांगूंगा, न कोई कांग्रेस कार्यकर्ता माफी मांगेगा। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई। बीजेपी पूरी तरह से हमलावर हो गई। इसके अलावा शिवसेना भी अब राहुल गांधी के घेराव में लगी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का इस मामले पर बड़ा बयान सामने आया हैं। 

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं कहता हूं, जो भी व्यक्ति देश के लिए लड़ा है, हम उसका सम्मान तो करते हैं, लेकिन माफी मांगना एक अलग इतिहास हैं। 

दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं इतना ही कह सकता हूं कि दामोदर राव सावरकर के जीवन के दो पहलू हैं। एक वो है जब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें सज़ा हुई और कालापानी भेजा गया। उन्होंने आगे कहा कि सावरकर के जीवन का दूसरा पहलू माफी लिखकर जेल से निकलने का हैं। माफी मांग कर जेल से निकलने के बाद उन्होंने अपने पूरे समय पूरे देश में ब्रिटिश हुकूमत की बांटो और राज करो की नीति को ही आगे बढ़ाया। इसलिए दोनों ही पहलू उनके जीवन में रहे हैं। 

Exit mobile version