मोदी है तो सब मुमकिन है, ख़ूब खाओ और ख़ूब खिलाओ, चिंता ना करो EVM है ना, क्यों डरते हो – दिग्गी राजा

भोपाल / खाईद जौहर – महाराष्ट्र में चल रहीं खीचतान को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर हमला बोला हैं। दिग्विजय सिंह ने एक साथ तीन ट्वीट किये हैं। जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और महाराष्ट्र में सीएम बने देवेंद्र फडणवीस को लेकर हमला बोला हैं। 

 

दिग्विजय ने अपने पहले ट्वीट में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का घेराव किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि – Devendra Fadnavis used Corruption issue to become CM and now uses Corruption as weapon to retain Power and save Corrupt! Earlier his statement was “Ajit Dada in Jail 'Ghatti पीसिंग and पीसिंग and पीसिंग” and now “ख़ूब खाओ और खिलाओ”  मोहन भागवत जी आप कहॉं हैं? कुछ कहेंगे?

कांग्रेस नेता दिग्विजय ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा की – Tax Payer की मेहनत की कमाई का ७०,००० करोड़ किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने के लिए ख़र्च हुआ। सिंचाई हुई नहीं, ७०,००० करोड़ कहाँ गया? जाँच हो रही थी unconstitutional सरकार का पहला फ़ैसला? जाँच बंद करो। कुर्सी चाहिए जनता जाए भाड़ में

 

जबकि दिग्विजय ने अपने तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी का घेराव किया, और ट्वीट करते हुए लिखा की – मोदी है तो सब मुमकिन है, ख़ूब खाओ और ख़ूब खिलाओ” चिंता ना करो EVM है ना!! क्यों डरते हो! 

Exit mobile version