कांग्रेस का काम है केवल अशांति, असंतोष, और अराजकता फैलाना: मुख्यमंत्री शिवराज 

भोपाल/निशा चौकसे:- देश के अन्नदाता कहलाने वाले किसान लगभग 1 साल से अपनी मांगो को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. साथ ही किसानों से जुड़ी घटनाए रोज़ाना सामने आ रही हैं, हाल ही में हरयाणा के करनाल में मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ किसान विरोध कर रहे थे और वहां पर भाजपा सरकार बर्बरता करती हुई दिखाई दी. सरकार ने किसानों का प्रदर्शन रोकने के लिए कुरुरता पर उतर आई, कुछ किसानों के पैर तोड़े तो कुछ के सर फोड़े। इस घटना के बाद किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया. 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर कसा तंज़ 
किसान आंदोलन को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कुछ जगह जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं, उनसे कृषि मंत्री लगातार अपील कर रहे हैं. किसान चर्चा करें इसके प्रयास कर रहें हैं, चर्चा के लिए द्वार हमेशा खुले हैं. कांग्रेस का काम है कि कैसे अशांति, असंतोष और अराजकता फैले केवल उनकी रूचि इसी में है.  

Exit mobile version