सभी खबरें

एक खानदान, एक व्यक्ति विशेष की पार्टी है कांग्रेस : मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल : पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश की सियासत अपने चरम पर है। जबकि, विधानसभा सत्र से नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ की गैरमौजूदगी पर भी जमकर सियासत हो रही है।

अब इस मामलें में प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर करारा निशाना साधा है। 

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विपक्ष विधानसभा सत्र को लेकर गंभीर नहीं, विपक्ष का विकास से कोई लेना-देना नहीं। विपक्ष हंगामे के लिए  सदन का उपयोग करता है।

जबकि, मंत्री विश्वास सारंग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि चुनावों में राजनीतिक दलों को जनता ने बड़ा संदेश दे दिया है। अब जो भी स्वाभिमानी कांग्रेसी है वह नेहरू परिवार की चमचागिरी नहीं करेंगे। बिना काबिलियत के पार्टी की जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए, एक खानदान एक व्यक्ति विशेष की पार्टी है कांग्रेस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button