तो इनके दम पर कमलनाथ करेंगे सत्ता में वापसी, पूर्व मंत्री का बड़ा बयान

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार का घेराव किया हैं। पूर्व मंत्री ने सरकार के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान, आमजन, सभी परेशान हैं, किसानों को भुगतान नहीं हुए, बारदाने नहीं हैं।

वहीं, मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा उधार के कैंडिडेट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। भाजपा की अल्पमत की सरकार हैं। पीसी शर्मा ने बताया कि कमलनाथ ही चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होगा, कमलनाथ की अगुवाई में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हर सीट पर कांग्रेस के 20 से ज्यादा दावेदार हैं।

इसके अलावा जब प्रशांत किशोर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रशांत किशोर की मदद लेगी। उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर काम करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशांत की मजबूत पकड़ हैं। 2018 में हमने इसी के दम पर भाजपा को हराया था।

वहीं, राजभवन के कोरोना मुक्त होने को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। राजभवन के 5 दिन में कंटेन्मेंट क्षेत्र से मुक्त होने पर पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा को मंत्रिमंडल का विस्तार करने है इसलिए राजभवन को मुक्त किया गया हैं।

Exit mobile version