
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। यहां लगातार कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी और उनके मुखिया शिवराज सिंह चौहान को घेरी हुई हैं।
दरअसल, प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीज़ों और मौत को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं मप्र मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज पर करारा निशाना साधा हैं। जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए सीएम शिवराज पर बड़ा हमला बोला हैं।
पूर्व मंत्री ने ट्वीट करते हए लिखा की – मेरे इंदौर की हालत तूने क्या कर दी चौहान, देख कैसे दम तोड़ रहा इंसान….! एम्बुलेंस न मिलती, ईलाज न मिलता, न मिलता राशन कैसा आ गया कुशासन, दूध बिना बच्चे तड़पते, भूख से तड़पता इंसान, अब तो बस करो चौहान मेरे इंदौर की हालत तूने ये क्या कर दी चौहान….!
गौरतलब है कि इंदौर की हालत आए दिन खराब होती जा रहीं हैं। यहां लगातार कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रहीं हैं। बता दे कि इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 548 पहुंच चुकी हैं। जबकि करीब 37 लोगों की यहां जान जा चुकी हैं।