पृथ्वीपुर से नितेन्द्र सिंह पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, खंडवा पर अभी भी फंसा पेंच 

पृथ्वीपुर से नितेन्द्र सिंह पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, खंडवा पर अभी भी फंसा पेंच 

 

 

पृथ्वीपुर:-कांग्रेस ने पृथ्वीपुर सीट से अपने कैंडिडेट का नाम घोषित कर दिया है. कांग्रेस ने बृजेन्द्र सिंह के बेटे नितेन्द्र सिंह पर अपना भरोसा जताया है. बता दें कि बृजेन्द्र सिंह पृथ्वीपुर से विधायक थे. कोविड महामारी के दौरान इनकी मृत्यु हो गई थी जिससे यह सीट खाली थी.

नितेन्द्र सिंह के प्रत्याशी बनने के पहले बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा भी खोला था और उनके परिवार के ऊपर खुलकर आरोप लगाए थे। बावजूद इसके पार्टी ने नितेन्द्र को ही टिकट दिया है

खंडवा सीट पर फंसा पेंच:-

30 अक्टूबर को मप्र की 3 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं. खंडवा सीट पर अभी भी स्थिति साफ नहीं हुई है.

देखना होगा इस सीट पर कांग्रेस किस पर अपना भरोसा जताती है. हाँलाकि सूत्रों का कहना है कि अरुण यादव कों कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है.

Exit mobile version