ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

राज्य में पुल और डैम निर्माण में हुई कमीशनखोरी, हुआ हजारों करोड़ का घोटाला : दिग्विजय सिंह

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले का कारम डैम लीकेज मामल अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामलें में अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह में सरकार का घेराव किया है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में पुल और डैम निर्माण में कमीशनखोरी हुई है। इसका खमियाजा प्राकृतिक आपदा के समय पूरे प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा है।

उन्होंने कहा लोगों को दो तरह के प्रकोप झेलने पड़े हैं। एक प्राकृतिक ज्यादा बारिश की वजह से और दूसरा शासकीय प्रकोप है। जो नहरें, पुल और बांध टूटने से हुआ है।

दिग्विजय सिंह ने कहा शासकीय प्रकोप की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की है। निर्माण कार्यों में 30 से 40 फीसदी कमीशन खाया गया है। ई टेंडरिंग के जरिए हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है। इसकी जांच तक नहीं हुई है। पुल, डैम टूटने के जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए। लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने के बजाए लोगों क्लीन चिट देने में लगे हैं।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि मेरी गुना के अधिकारियों से बात हुई है। राजगढ़ में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग कमीशनखोरी में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button