
नई दिल्ली : आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार जारी है। नए महीने के शुरू होते ही आम आदमी को एक और तगड़ा झटका लगा है, साथ ही उसकी जेब भी भारी हो गई है। बता दे कि सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
दरअसल, देश में रसोई गैस के दामों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को होती है। अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इनके दाम अलग-अलग होते हैं। इससे पहले सरकार ने 1 मार्च 2022 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी।
जानें कहां कितना महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
दाम में बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,253 रुपये का हो गई है। वहीं, कोलकाता में 2,351 रुपये का, मुंबई में 2,205 रुपये का और चेन्नई में 2,406 रुपये का हो गया है। गनीमत रही की तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।