सभी खबरें

कलेक्टर,एसपी ने ग्राम तारा पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया 

कलेक्टर,एसपी ने ग्राम तारा पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया 

अनिल का जोड़े की रिपोर्ट:-जिले के शाहपुर विकासखंड में कोरोना संक्रमित दो पॉजिटिव केस आने के फलस्वरूप कलेक्टर राकेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डीएस भदौरिया शनिवार को उक्त गांव का भ्रमण कर  वहाँ की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
भ्रमण के दौरान उन्होंने यहाँ बाहर से लौटे मजदूरों की जानकारी ली .साथ ही  आशा कार्यकर्ता , एएनएम तथा अन्य कार्यकर्ताओं को सर्वे के लिए निर्देश दिए गए । सीएमएचओ डा जी सी चौरसिया ने बताया कि  मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों को चिचोली में क्वॉरेंटाइन किया गया है ।  मरीजों के प्रथम संपर्क में आए 9 लोगों के सैंपल लिए गए हैं । द्वितीयक संपर्क में आए लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि  डोर टू डोर सर्वे प्रारंभ किया गया है  । पॉजिटिव मरीजों का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है , इन्हें कोविड केयर सेंटर बने छात्रावास में रखा गया है । चिचोली के स्वास्थ्य अमले को सभी प्रकार के निर्देश जारी किए गए हैं,  साथ ही मरीजों के क्वॉरेंटाइन कक्ष को भी सैनिटाइज किया जा रहा है । कोविड-19 संबंधित समस्त कार्यवाहियाँ  समय-समय पर संपादित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button