
धार :- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति व आवास सहायता के लंबित प्रकरणों का निराकरण 1 सप्ताह में करे- कलेक्टर
धार/मनीष आमले : – शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति व आवास सहायता योजना के लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने निर्देश दिए की जिन संस्थाओं में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति व आवास सहायता के प्रकरण लंबित है उन लंबित प्रकरणों का निराकरण 1 सप्ताह में करे।
आलोक कुमार सिंह ने समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के प्रकारों का निराकरण करें एवं यदि आवेदन पत्रों में कोई कमियां है तो छात्रों को तत्काल बुलाकर उन्हें पूर्ण कराएं। किसी भी स्थिति में प्रखंड लंबित ना रखें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बृजेशचंद्र पांडे उपस्थित थे।