
जबलपुर:- कलेक्टर भारत यादव ने कोरोना मरीजों के उपचार हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जबलपुर – कलेक्टर भरत यादव ने आज गुरुवार को मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित स्पाईनल इंज्यूरी सेंटर का और राज्य कैंसर संस्थान के नवनिर्मित भवन पहुँचकर कोरोना मरीजों के उपचार हेतु की यहाँ की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ प्रदीप कसार, सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया भी मौजूद थे ।