धार :- कलेक्टर ने ली कोटवार की सुध, इलाज हेतु देगें रेडक्रास से राशि

धार :- कलेक्टर ने ली कोटवार की सुध, इलाज हेतु देगें रेडक्रास से राशि

 धार से मनीष आमले की रिपोर्ट – कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने विगत दिवस धरमपुरी धामनोद के बीच सड़क हादसे में घायल धरमपुरी तहसील के ग्राम बलवारी कोटवार तेरसिंह भील के इलाज हेतु धनराशि की व्यवस्था रेड क्रास से किए जाने की पहल की है। कलेक्टर का कहना है कि ग्राम कोटवार राजस्व विभाग की सबसे छोटी इकाई में काम करता है। सीमित साधन संसाधनों के साथ वह अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करता रहा है। इसीलिए ग्राम भ्रमण के दौरान कलेक्टर संबंधित गांव के कोटवार से उसके मानदेय पोशाक भूमि खर्चे पारिवारिक जवाबदारी के बारे में जरूर पूछताछ करते हैं। यही वजह है कि बलवारी कोटवार के एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर उन्होंने धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही।
ज्ञात रहे कि कोटवार का एक्सीडेंट गत दिवस धरमपुरी से धामनोद जाते वक्त पर हो गया था। फिलहाल कोटवार खंडवा नाका इंदौर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके एक पाव में तीन फ्रैक्चर हुए हैं।कंधे की हड्डी फ्रैक्चर हुई है एवं सिर पर चोट लगी है। पैर का ऑपरेशन हो चुका है। धरमपुरी तहसीलदार योगेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि कोटवार के इलाज हेतु कुछ सहायता राशि तहसील के राजस्व निरीक्षक और पटवारियों द्वारा भी मुहैया कराई गई है। कलेक्टर ने तेरसिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है

Exit mobile version