उत्तर प्रदेश:- CM योगी आदित्यनाथ के पिता का हुआ निधन, गंभीर हालात में दिल्ली एम्स में थे भर्ती

 उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह 10 ;40 बजे निधन हो गया। वे करीब एक महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उनकी पार्थिव देह को आज पैतृक गांव लाया जाएगा।  पिछले कुछ समय से उनकी हालत काफी गंभीर थी| वरिष्ठ डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

 योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी। उन्हें गंभीर हालत में बीते 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया था। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी के पिता की हालत गंभीर बनी हुई थी। वे दिल्ली एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती थी। गेस्ट्रो विभाग के डॉ. विनीत आहूजा की टीम अगुवाई में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी थी रविवार को उनकी डायलिसिस भी कराई गई थी, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। और  सुबह करीब पौने 11 बजे उन्हें अंतिम सांस ली।

Exit mobile version