राहुल के सावरकर वाले बयान ने शिवसेना के दिलों में किया ज्वलंत आग को उत्पन्न, कांग्रेस हाईकमान जाएंगे उद्धव

नई दिल्ली :राहुल  गांधी का सावरकर पर दिया गया बयान देश में चर्चा का विषय बन गया है ,दिल्ली के रामलीला मैदान से राहुल गाँधी के दिए बयान ने शिवसेना तिलमिला उठी है। राहुल की इस हुंकार ने सियासत में उथलपुथल कर दी है। राहुल गाँधी ने मंच साझा करते हुए जब माफ़ी मांगने से इंकार करते हुए यह बयान दिया कि “वे 'रेप इन इंडिया' वाले अपने बयान पर माफ़ी नहीं माँगेंगे क्योंकि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गाँधी है ” ।राहुल गाँधी के दिए इस बयान से शिवसेना का गुस्सा सांतवे आसमान पर है। क्योंकि सावरकर शिवसेना के वे नायक हैं जिनके नाम पर पार्टी वर्षों से सियासत करती आयी है। 

सूत्रों की मानें तो राहुल गाँधी का इशारा हिन्दुत्व के नायक विनायक दामोदर सावरकर की ओर से 14 नवम्बर 1913 को ब्रिटिश सरकार को लिखे गए माफ़ीनामे की तरफ था जिसे उन्होंने अंडमान में अपनी जेल यात्रा के दौरान लिखा था। रेप पर दिए गए बयान को लेकर सावरकर के नाम का प्रयोग राहुल ने किया उनके बयान में उन्होंने कहा “कि वह राहुल सावरकर नहीं ,राहुल गाँधी हैं ,मर जायेंगे पर माफ़ी कभी नहीं मांगेंगे। 

जानिए संजय राउत ने राहुल के बयान पर क्या कहा –

संजय राउत ने राहुल के इस बयान के बाद कहा  की उनका यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ,राहुल से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती थी। सावरकर आज भी देश के नायक हैं और हमेशा रहेंगे। अपनी ट्वीट उन्होंने कहा कि हमने कभी भी जवाहरलाल नेहरू ,और महात्मा गाँधी का अपमान नहीं किया वो कल भी देश के स्वतंत्र सेनानी में शुमार थे और हमेशा रहेंगे पर राहुल गाँधी द्वारा ऐस बयान  देना बेहद निंदनीय है। जिसकी अपेक्षा नहीं की जा सकती। बाकि समझदार लोगों को ज़्यादा समझने की ज़रुरत नहीं है। 

बताते चले की शिवसेना और कांग्रेस विचारधारा के मामले में दो सिरे पर हैं ,इसके बावजूद भी दोनों पार्टियां महाराष्ट्र की सत्ता के लिए एक साथ आयी हैं। 
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद लोकसभा में CAB पर चली वोटिंग के दौरान शिवसेना ने बीजेपी का समर्थन किया।हांलाकि कांग्रेस की नाराज़गी का पता चलते ही शिवसेना बैकफुट पर आ गयी शिवसेना के इस रुख से कांग्रेस के रणनीतिकार बेहद हैरान भी हुए। 

पर सावरकर पर दिए गए इस बयान से शिवसेना चुप रहने वालो में से नहीं है। पार्टी ने राहुल गाँधी की जमकर आलोचना की है। 
इन सब के बाद भी अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की क्या राहुल गाँधी माफ़ी मांगेंगे या नहीं ,क्योंकि आग तो यही से लगी है। 

Exit mobile version