उत्तराखंड :- केदारनाथ यात्रा पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कही यह बात

Bhopal Desk:Garima Srivastav 

 उत्तराखंड (Uttarakhand)के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने ई एजेंडा सीएम स्पेशल लाइव(E Agenda CM Special Live) में बताया कि 4 मई से उत्तराखंड के सभी ग्रीन जोन खोल दिए जाएंगे. साथ ही साथ केदारनाथ यात्रा को लेकर सीएम ने कहा कि जो प्रदेश के दर्शनार्थी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने को जाना चाहते हैं वह जा सकेंगे. पर वह यात्री सिर्फ ग्रीन जोन(Green Zone) के ही होने चाहिए. 

 साथ ही साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत(Trivendra Ravat) ने यह भी कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) के नियमों का सभी लोग भली-भांति पालन करेंगे. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह समय बाबा केदारनाथ की कृपा से बहुत जल्द आएगा जब हम सभी बिना डर के बाबा के दर्शन करने जा सकेंगे. पर अभी जरूरत है नियमों का पालन करने की. 

 बाबा केदारनाथ(Kedarnath) के ऑनलाइन दर्शन पर प्रश्न किए जाने पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अभी फिलहाल विग्रह स्थल का नहीं परंतु मंदिर के बाहर का दर्शन ऑनलाइन कराया जा सकता है. विग्रह स्थल के दर्शन के लिए पुजारी समाज से बात कर विचार किया जा सकता है. 

Exit mobile version