
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- चौंथे कार्यकाल को दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में मंत्रियों और कलेक्टरों की बैठक ली, इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से दो-टूक कह दिया कि सरकार हमारे हिसाब से चलेगी, जिसे दिक्कत हो बता दे, उन्हें बदलने में देर नहीं लगेगी।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 2 साल पहले शपथ लेने के बाद लगभग इसी समय इसी सभा में कोविड की बैठक की थी। आज फिर इसी सभागार में ले रहा हूं, सामूहिक प्रयासों से हमने अद्भुत ढ़ंग से कोविड का सामना किया। 500 से ज्यादा कोविड बैठके ली, टीकाकरण भी हमने बहतर किया। मध्यप्रदेश की उपलब्धियां भी अभूतपूर्व है, हमने पैसे की कमी नहीं होने दी, बहतर प्रबंधन किया, कोरोना के दौरान किसानों से लेकर गरीबों के खातों में पैसे भेजे, दूसरी लहर में हम रात-रात भर नहीं सोये, हमने विकास के काम को पर्याप्त पैसा दिया। हमने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाया है।
साथ ही सीएम ने अपराधियों के विरूद्ध भी कहा कि कार्रवाई रूकनी नहीं चाहिए, कानून व्यवस्था के मामले मं प्रदेश को टॉप पर रहना है। कानूनी प्रक्रिया अपना काम करेगी, लेकिन दंड ऐसा देना है कि अपराधी अपराध करने से पहले 17 बार सोचे। वहीं सीएम ने बताया कि 8 अप्रेल को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फेंस बुलाई है, जिसमें सीएम ने कलेक्टर-कमिश्नर को तैयारियों के साथ आने को कहा है।