खुले मंच से अधिकारियों को CM शिवराज की चेतावनी, "खतरनाक मूड में है मामा", मिली शिकायत तो……

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज इन दिनों अलग ही मूड में है, वो लगातार खुले मंच से अधिकारियों-अफसरों को खुली चेतावनी दे रहें है।
बता दे कि शुक्रवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में नवीन एंबुलेंस वाहनों के लोकार्पण कार्यक्रम में पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवीन संजीवनी एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके बाद सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में एंबुलेंस स्टाफ और मालिक सबसे कहा कि सेवा भाव से काम करें। किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, अगर मिली तो ठीक नहीं होगा।
इस दौरान सीएम ने एंबुलेंस संचालक कंपनी के अधिकारी को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा एंबुलेंस कर्मचारी को वेतन समय से मिल जाए, वरना एंबुलेंस कर्मचारी उसे खड़ा कर देते हैं। वहीं, मंच पर एम्बुलेंस संचालक ने कहा कि आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे। इस पर शिवराज ने कहा शिकायत नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि मामा आजकल खतरनाक मूड में है।


.jpeg)

