सभी खबरें

सीहोर : कांग्रेस नेता भैया मियां की दुकान पर चला बुलडोजर, दिग्विजय बोले, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

सीहोर : शुक्रवार को सीहोर जिला प्रशासन ने कांग्रेस नेता भैया मियां की दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। इस घटना की जानकारी लगते ही शाम को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा मौके पर पहुंचे, और स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ उस क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीहोर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर भाजपा सरकार प्रदेश में एक वर्ग को निशाने पर लिए हुए है। दो दिनों बाद ईद का त्योहार है कुछ दिन रुक जाते। इंसानियत की बात है, ना भैया मियां कहीं भागे जा रहे थे, ना दुकानें कहीं जा रही थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसपर हमें घोर आपत्ति है और इसकी हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी आला नेताओं ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों एसडीएम विजय मण्डलोई, तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी, नायब तहसीलदार अंकिता वाजपेयी, नायब तहसीलदार अतुल शर्मा के साथ रेस्ट हाउस पर बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा की। जिसमे दिग्विजयसिंह ने अधिकारियों को 115 के इलाके के सिर्फ एक व्यक्ति को नोटिस जारी कर दुकान तोड़ने और अन्य किसी को नोटिस नहीं जारी करने पर आपत्ति जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button