
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश सरकार ने कोटा में फंसे इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को लगभग डेढ़ सौ बस से भेजकर वापस बुला लिया है. आपको बता दें कि कोटा में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के छात्र थे. लगभग 2500 बच्चे कोटा से वापस आए हैं. जिसके बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने मजदूरों के हित में भी बड़ा फैसला लिया है. खबर यह है कि अब शिवराज सिंह चौहान अन्य राज्यों में फंसे हुए मध्यप्रदेश के मजदूरों को भी वापस बुलाएंगे,
जिसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है. बहुत जल्द ही अन्य राज्यों के मजदूर वापस अपने प्रदेश में आएंगे. प्रदेश सरकार के फैसले के बाद मजदूर वर्ग में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.
अब देखना यह है कि सीएम शिवराज कितने दिनों में मजदूरों को वापस अपने प्रदेश बुलाते हैं.