14 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेशवासियों को दी गुरुनानक जयंती की बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुनानक जयंती पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है। सीएम शिवराज ने कहा, गुरु नानक देव की जयंती पर उनके चरणों में बारंबार प्रणाम। गुरु नानक देव जी ने भेद भाव,जात-पात, धर्म से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को शाश्वत शांति पथ दिखाया। उन्हीं के दिखाएं मार्ग पर चलकर ही हम कर सकते हैं दुनिया का कल्याण। उन्होंने कहा कि, आज माथा टेक कर सभी के लिए की मंगल कामनाएं की।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा कि, सम्पूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले, सिख पंथ के संस्थापक, महान संत श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। परमार्थ तथा मानवता की सेवा को समर्पित आपके लोक कल्याणकारी विचारों का अखण्ड आलोक सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।