बोवनी से पहले ही राज्य सरकार हुई खाद की उपलब्धता को लेकर सतर्क, नहीं होगी खाद की कमी :-सीएम शिवराज

बोवनी से पहले ही राज्य सरकार हुई खाद की उपलब्धता को लेकर सतर्क, नहीं होगी खाद की कमी :-सीएम शिवराज

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोवनी से पहले किसानों के लिए खाद की उपलब्धता को लेकर सतर्क हो गए हैं. सीएम शिवराज ने कहा कि किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी. बता दें कि बीते वर्षों में किसानों को यूरिया ना उपलब्ध हो पाने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. जिसे देखते हुए शिवराज सरकार ने बारिश के पहले से ही खाद का भंडारण शुरू करा दिया.. सीएम शिवराज ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त खाद हो चुका है अब किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

 साथ ही सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष के मुताबिक इस बार हर जिलों को अत्यधिक उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन नंबर पर जो भी शिकायतें पूर्व में मिली थी उन सब को दूर किया गया है, और लगातार प्रयास किया जा रहा है कि अब किसी भी किसानों को उर्वरक खाद से संबंधित समस्याएं ना हों. 

 

Exit mobile version