सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान-MP से गुजरते वक्त किसी भी मजदूर की मौत होने पर आर्थिक मदद करेगी प्रदेश सरकार

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:– मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा ऐलान किया है. सीएम शिवराज(CM Shivraj) ने आज कहा कि अगर किसी भी राज्य के मजदूर(Migrant Workers) मध्य प्रदेश से गुजरने के दौरान मौत के मुंह में समा जाते हैं तो उनकी आर्थिक मदद प्रदेश सरकार करेगी. इन मजदूरों के परिजनों को 1 लाख रुपए शिवराज सरकार देगी…..

 शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा है कि सभी कलेक्टर श्रमिकों का खास ख्याल रखें जो भी समय किसी अन्य राज्य से किसी अन्य राज्य की तरफ जा रहे हैं उन्हें उनकी राज्य बॉर्डर तक बसों के माध्यम से पहुंचाया जाए. साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम भी भली-भांति हो. 

 इन दिनों भारी संख्या में मजदूर एक राज्य से अपने गृह राज्य की तरफ पलायन कर रहे हैं. माना कि मजदूरों के लिए सरकार ने श्रमिक ट्रेन(Shramik Special Train) चलाई है. पर अब भी लाखों मजदूर ऐसे हैं जो पैदल ही अपने गृह राज्य की तरफ बढ़ रहे हैं. जिसे देखते हुए शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने यह फैसला लिया. 

Exit mobile version