सभी खबरें

Indore Fights Corona : कोरोना से लड़ाई आसान बनाने के लिए सीएम शिवराज ने इंदौर को दिया सौगात ,खुद दी इसकी जानकारी

Bhopal Desk ,Gautam Kumar

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बढ़ते कोरोना के प्रक्रोप के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। शिवराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदौर में 13 नए अधिकारीयों को पदस्थ किया गया है। इंदौर में अब तक कोरोना वायरस के चलते 27 लोगों नकी मौत हो चुकी है। जिसमे दो डॉक्टर शामिल हैं। वहीं यहाँ संक्रमितों कि संख्या 235 हो गई है।   

दो आईएएस अधिकारी भी शामिल 

13 अधिकारियों में दो अधिकारी आईएएस रैंक के हैं। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा ,”मेरे प्रिय इंदौर निवासियों: कोरोना वाइरस से लड़ रहे आप सभी नागरिकों और स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए मैंने इन्दौर में 13 अतिरिक्त अफसरों को जिन में 2 आईएएस अधिकारी भी शामिल है तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया है। आप के साथ पूरा मध्यप्रदेश है और हम मिल कर इस महामारी से जीतेंगे।” 

मेरे प्रिय इंदौर निवासियों:

कोरोना वाइरस से लड़ रहे आप सभी नागरिकों और स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए मैंने इन्दौर में 13 अतिरिक्त अफसरों को जिन में 2 आईएएस अधिकारी भी शामिल है तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया है।

आप के साथ पूरा मध्यप्रदेश है और हम मिल कर इस महामारी से जीतेंगे।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 10, 2020

“>http://

15 जिलों में 46 हॉटस्पॉट घोषित
सरकार की ओर से गुरुवार को आधिकारिक तौर पर बताया गया कि प्रदेश के तीन प्रमुख शहर इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां लोगों की आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके अलावा 15 जिलों में कुल 46 कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं, जिन्हें सील करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। इन जिलों में कुल 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबलपुर में कचिया पाथ, गोल बाजार, प्रोफेसर कलोनी, सुहागी सरस्वती कलोनी, अंधेरदेव, शंकर नगर, मौलाना की गली कोतवाली, रामपुर तथा पंचशील नगर को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इन स्थानों पर कुल आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button